MP : किनारे खड़े ट्रक में घुसी बेकाबू बाइक, दो की मौत

नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश) : नरसिंहपुर में हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। घटना के अनुसार एक बाइक सड़क़ किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करेली और नरसिंहपुर के बीच एनएच क्र. 26 पर पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक सड़क़ किनारे खड़ा था। इस दौरान दो महिलाओं को लेकर बाइक से जा रहा एक व्यक्ति तेज रफ्तार में ट्रक के पीछे जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। अभी तक मृतकों और घायल महिला की पहचान नहीं हो पाई हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube