‘nach ke dikha de’, पहली बार अंग्रेजी-पंजाबी स्टाइल में लगाए ठुमके, Video Viral

हरियाणवी लोक गायिका और स्टार सपना चौधरी का नया गाना आया हैl इस गाने को हालांकि उन्होंने नहीं गाया है लेकिन इस गाने में वह गायक वसीम शेख के साथ जमकर अंग्रेजी और पंजाबी स्टाइल में ठुमके लगा रही हैंl यह पहली बार है जब सपना चौधरी पंजाबी स्टाइल में ठुमके लगाती नजर आएंगीl

गौरतलब है कि वसीम शेख का यह गाना T-series के बैनर तले रिकॉर्ड किया गया हैl वसीम शेख ने अपने पिछले गाने ‘वूफर वूफर’ से भी लोगों को प्रभावित किया थाl इस गाने को रिलीज़ हुए चार दिन हो गए है और यह गाना 13 लाख से अधिक बार यू ट्यूब पर सुना और देखा जा चूका हैंl इस पंजाबी गाने पर सपना चौधरी ने ठुमके लगाकर इस गाने में जान डाल दी हैंl इसके साथ यह गाना नए रिकार्ड्स और एक म्यूजिक एंथम बनने के लिए बिलकुल तैयार हैंl

गाने को अर्बन लुक दिया गया हैl गाने को देखने से लगता हैं कि इसपर वसीम व सपना दोनों की ही मेहनत रंग लायी हैl दोनों साथ में ख़ूबसूरत लग रहे हैंl सपना इस गाने में बोल्ड अवतार में नज़र आयी हैl जबकि वसीम ठीक-ठाक लग रहे हैl इस गाने के बारे में बताते हुए सपना चौधरी ने कहा,’जब मैंने यह गाना सुना, मैं इसमें फीचर होने के लिए मना ही नहीं कर पायीl यह गाना बहुत ही उत्साह से भरा हुआ है और इसमें डांस कर मुझे मजा आयाl’

इस गाने के लेखक रवि राज हैl जबकि कमलजोत सिंह ने इस गाने को डायरेक्ट किया हैl जबकि गाने के बोल ‘नचके दिखा दें’ हैंl

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube