PM मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दूसरे एपिसोड में में जुड़ेंगे उत्तराखंड के दो लाख छात्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा-2026’ के द्वितीय एपिसोड में राज्यभर के दो लाख से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न माध्यमों से जुड़कर लाइव प्रसारण देखेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. मुकुल कुमार सती ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन और समय पर प्रसारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ का उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करना, परीक्षा के तनाव को कम करना और परीक्षा को उत्सव के रूप में मनाने की प्रेरणा देना है। कार्यक्रम का पहला एपिसोड छह फरवरी को सफलतापूर्वक प्रसारित किया गया, जिसे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

द्वितीय एपिसोड का प्रसारण नौ फरवरी को सुबह 10 बजे से दूरदर्शन, पीएम ई-विद्या टीवी, रेडियो, इंटरनेट मीडिया और विभिन्न ओटीटी प्लेटफार्म के माध्यम से किया जाएगा। कक्षा 6 से ऊपर के विद्यार्थी इसमें भाग लेंगे। सभी विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक प्रसारण, एलईडी/टीवी, साउंड सिस्टम और इंटरनेट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के बाद प्रत्येक जनपद से फीडबैक भी एकत्र कर राज्य स्तर पर भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube