Race 3 का गाना Heeriye रिलीज, बेहद हॉट अवतार में नजर आईं जैकलीन फर्नांडिज

बॉलीवुड फिल्म रेस-3 रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडिज और बाकी तमाम स्टार्स फुल एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं. ट्रेलर के बाद इस फिल्म का हीरिए गाना रिलीज किया गया है. शुक्रवार को रिलीज हुआ रेस 3 का पहला गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने में जैकलीन पोल डांस भी करते नजर आ रहे हैं. सलमान और जैकलीन की यह जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाते हुए दिख रही है.

बता दें कि गुरुवार को इस गाने का टीजर रिलीज कर दिया गया था. इस गाने में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिज की बेहतरीन केमिस्ट्री साफ दिखाई दे रही है. गाने में सलमान खान ने काफी अच्छा डांस किया है तो जैकलीन भी अपने लटके झटके दिखा रही हैं.

YouTube player

इससे पहले सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिज की जोड़ी फिल्म ‘किक’ में भी कमाल दिखा चुकी है. इस फिल्म में ‘जुम्मे की रात’ सॉन्ग लोगों ने खूब पसंद किया था. इस गाने को मीत ब्रदर्स ने म्यूजिक दिया है, जबकि आवाज मशहूर पंजाबी सिंगर दीप मनी और नेहा भसीन की है. ‘हीरिये’ के बोल कुमार ने लिखे हैं.

YouTube player

बता दें कि ‘किक’ की सफलता के बाद, सलमान खान और जैकलीन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी दूसरी बार एक्शन फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिज के अलावा अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम भी शामिल हैं. यह फिल्म ईद के दिन 15 जून को रिलीज होगी.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube