Rishte : पत्नी के साथ गये हनीमून और लौटकर सास से रचा ली शादी!

लंदन : यूरोपीय देशों में पश्चिमी कल्चर और खुलापन किस कदर हॉवी है, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है, जहां लंदन की एक महिला ने शादी और दिल टूटने की मार्मिक कहानी शेयर की है। महिला के पति ने उसके साथ शादी की, फिर हनीमून पर ले गया लेकिन इसी दौरान उसका चक्कर उसकी सास से हो गया और और दोनों ने दुनिया की परवाह किये बगैर शादी कर ली और साथ रहने लगे। लौरेन वॉल नामक महिला ने बताया है कि किस तरह वह अपनी मां को हनीमून पर साथ ले गई और फिर कुछ दिन बाद जो कुछ हुआ वह भयावह था। शादी के कुछ ही दिन बाद पति अलग हो गया और लौरेन की मां के साथ रहने लगा।

34 वर्षीय लौरेन का कहना है कि वह तब काफी खुश थी जब मां ने उनकी शादी पर करीब 14 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी से पहले ही लौरेन अपने पार्टनर पॉल के साथ रहने लगी थी और उनका एक बच्चा भी हो चुका था। मिरर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन के ट्विकेनहम की रहने वाली लौरेन शादी के बाद इतनी खुश थी कि वह मां को भी अपने साथ हनीमून पर ले गई। इस दौरान उसके पति और मां के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली। दोनों आपस में खूब हंसते थे, लेकिन लौरेन ने जरा भी शक नहीं किया। करती भी तो कैसे, मां पर कैसा शक? लेकिन शादी के महज 8 हफ्ते बाद लौरेन को सच्चाई का पता चल गया। एक दिन उसका पति पौल घर से चला गया और लौरेन की मां के साथ रहने लगा। फिर 9 महीने बाद उसकी मां ने पॉल के बच्चे को भी जन्म दिया। शुरुआत में मां ने दामाद के साथ रिश्ते को नकारने की कोशिश की। इस दौरान लौरेन को लगा कि उनकी दुनिया खत्म हो गई है। जिन दो लोगों पर उन्होंने सबसे अधिक भरोसा किया, उन्होंने ही उसे धोखा दे दिया था।

लौरेन ने कहा कि यह सबसे खराब चीजों में से एक था जो एक मां अपनी बेटी के साथ कर सकती है। उसने कहा कि वह कभी मां को माफ नहीं कर पाएंगी। लौरेन की मां जहां आज भी पूर्व दामाद के संग जीवन बिता रही है, वही लौरेन को नया पार्टनर मिल गया है। लौरेन अब अपने चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं, लेकिन वह कहती है, मेरा रास्ता आसान नहीं रहा, उस घटना का असर मेरे बाद के सभी रिलेशनशिप पर होता रहा। लौरेन के दावों को लेकर जब पौल से बात करने की कोशिश की गई तो उसने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। वहीं लौरेन की मां जूली ने कहा- हम लोग शादीशुदा हैं, हमारा कभी अफेयर नहीं रहा, यही सच है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube