Salaam Ranveer : साहस के सामने बौने साबित हुए सात महाद्वीपों के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के सपूत कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल के साहस के आगे दुनिया के सात महाद्वीपों की सबसे ऊंचे पर्वत शिखर भी बौने साबित हुए। शेर-ए-कश्मीर सहित दो बार सेवा विशिष्ट पदक हासिल करने वाले कर्नल रणवीर ने 4 जनवरी को अंटार्कटिका स्थित माउंटेन विनसन को जब फतह किया तो वह ऐसा कारनामा करने वाले देश के नौवें पर्वतारोही थे। इसके साथ कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल देश के पहले सैन्य अधिकारी बन गए हैं, जिन्होंने सात महाद्वीपों की कठिन और सबसे ऊंची चोटियों को फतेह किया है। मूल रूप से जम्मू के सांबा जिला के भडौरी गांव के रहने वाले कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल 25 दिसंबर को रवाना हुए थे। गुरुवार सुबह ही इस समिट को पूरा करने के बाद अंटार्कटिका के पुंटा अरीनास में लैंड किया। उन्होंने इस समिट को पूरा करने के लिए दोस्तों और देशवासियों की दुआओं और सहयोग पर आभार जताया है।

इससे पहले र्वाल एशिया और विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट, अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट किलिमंजारो, ऑस्ट्रेलिया में माउंट कार्सटेंस पिरामिड, यूरोप में माउंट एल्ब्रस, दक्षिण अफ्रीका में माउंट एकॉनकागुआ और उत्तरी अमेरिका में माउंट डेनाली पर चढ़ाई पूरी कर चुके हैं, बताते चलें कि जम्वाल माउंट एवरेस्ट पर तीन बार सफलतापूर्वक चढ़ने का गौरव प्राप्त कर चुके हैं। छह महाद्वीपों में 30 से अधिक समिट किए हैं। वे तीन एवरेस्ट समिट में भाग लेने वाले भारत के एकमात्र व्यक्ति हैं और उनके नेतृत्व में कुल 51 पर्वतारोही एवरेस्ट पर चढ़ाई कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube