SBI ने दिया बड़ा झटका,अब ATM से एक दिन में सिर्फ 20,000 रुपये ही निकाल सकेंगे

 देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) ने एटीएम से कैश निकासी की सीमा में बड़ी कटौती की है। एसबीआई के ग्राहक 40,000 रुपये प्रति दिन तक की निकासी एटीएम से कर सकते हैं लेकिन 31 अक्‍टूबर से यह सीमा सिर्फ 20,000 रुपये की रह जाएगी। एसबीआई ने इस संदर्भ में अपनी सभी शाखाओं को इस संदर्भ में निर्देश जारी किया है।SBI ने दिया बड़ा झटका,अब ATM से एक दिन में  सिर्फ 20,000 रुपये ही निकाल सकेंगेSBI ने अपनी शाखाओं को जारी किया निर्देश
इस निर्देश में कहा गया है कि एटीएम से लेनदेन में धोखाधड़ी की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए एटीएम से कैस निकालने की सीमा को घटाने का फैसला किया गया है। ये कटौती क्‍लासिक और Maestro प्‍लेटफॉर्म पर जारी किए गए डेबिट कार्ड्स पर की गई है।

ऐसे होती है डेबिट कार्ड्स से धोखाधड़ी
पिछले कुछ सालों में ऐसा देखा गया है कि एटीएम मशीन के आसपास कैमरे लगाकर ग्राहकों का पिन चुराकर फ्रॉड करने वाले कार्ड का क्‍लोन तैयार कर लेते हैं। दुकानों पर लगे स्‍वाइप मशीन के जरिए भी कुछ लोग कार्ड का क्‍लोन तैयार कर डेबिट-क्रेडिट कार्डधारकों को चूना लगाया करते हैं।

ATM से ज्‍यादा कैश निकासी के लिए SBI ने ग्राहकों को लेना होगा खास कार्ड
एसबीआई ने कहा है कि जिन ग्राहकों को एक दिन में 20,000 रुपये से अधिक की निकासी एटीएम से करनी हो वह चाहें तो ऊंचे वेरिएंट वाला डेबिट कार्ड्स ले सकते हैं। ऐसे कार्ड्स उन खाताधारकों को जारी किया जाता है जिनके खाते में मिनिमम बैलेंस ज्‍यादा होता है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube