SOTY 2 में फिर नज़र आएंगे एक्स स्टूडेंट्स

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ का सीक्वल जल्दी ही आने वाला है जिसकी शूटिंग फ़िलहाल चल रही है. इस पार्ट में आपने देखा था आलिया भट्ट, सिद्धार्त महल्होत्रा और वरुण धवन नज़र आये थे और तीनों का लव ट्रायंगल देखने को मिला. फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई और इसी को देखते हुए निर्माता अब ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ लेकर आ रहे हैं. लेकिन इसमें बदलाव ये है कि फिल्म में वरुण, आलिया और सिद्धार्थ की जगह अब टाइगर श्रॉफ, अनन्य पांडेय और तारा सुतरिया नज़र आने वाले हैं. लेकिन इसी के साथ एक और ट्विस्ट है जिसे हम बताने जा रहे हैं. जानिए क्या है वो ट्विस्ट.इस गाने में पुराने स्टूडेंट्स नए स्टूडेंट्स का वेलकम करते दिखाई देंगे. बता दें 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2' को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं और पुनीत मल्होत्रा निर्मित कर रहे हैं जिसे इसी साल 23 नवंबर को रिलीज़ किया जायेगा.

‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ की खास बात ये है कि इस फिल्म में आपको पुराने स्टूडेंट्स भी देखने को मिलेंगे. जी हाँ, वरुण आलिया और सिद्धार्थ भी इस फिल्म में नज़र आने वाले हैं. हाल ही रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है जो इनके फैंस के लिए ख़ुशी की बात है. बता दें ये तीनों फिल्म के ओपनिंग क्रेडिट सीन में नज़र आएंगे जो एक गाना होगा और इसमें टाइगर श्रॉफ का भी रोल होगा. लेकिन इस गाने के लिए निर्माता अभी भी एक खास जगह तलाश रहे हैं जो दिल्ली, मुंबई और पुणे में से कोई भी हो सकती है.

इस गाने में पुराने स्टूडेंट्स नए स्टूडेंट्स का वेलकम करते दिखाई देंगे. बता दें ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं और पुनीत मल्होत्रा निर्मित कर रहे हैं जिसे इसी साल 23 नवंबर को रिलीज़ किया जायेगा.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube