Tik Tok ऐप पर रोक के खिलाफ अब 15 को सुनवाई

नई दिल्ली : टिक टॉक ऐप पर रोक के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने आज इस याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कल यानि 8 अप्रैल को भी इस याचिका पर जल्द सुनवाई करने से इनकार किया था। मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच के बैन के आदेश के खिलाफ ऐप निर्माता कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि इस ऐप को एक बिलियन बार डाउनलोड किया जा चुका है। लेकिन हाईकोर्ट ने इसे एक वकील की याचिका पर इसकी डाउनलोडिंग पर बैन लगा दिया। हाईकोर्ट ने हमें अपनी बात रखने का मौका भी नहीं दिया। ऐप बनाने वाली कंपनी ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की है। मद्रास हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया था कि ऐप की डाउनलोडिंग पर रोक लगे। मीडिया से भी कहा था कि इस ऐप से बने वीडियो का प्रसारण न करे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube