UK में CM त्रिवेंद्र रावत ने ITBP व सेना के जवानों के मध्य मनाई दीपावली

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत दीपावली का त्योहार मनाने के लिए कोपांग और हर्षिल में आइटीबीपी व सेना के जवानों के बीच पहुंचे। अपने हाथों से जवानों को मिठाई खिलाई और दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने पहले कोपांग में 35वीं वाहिनी आइटीबीपी जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने जवानों का हौसला अफजाई किया तथा अपने दीपावली के अनुभवों को भी साझा किया।

दीपावली मनाने के लिए मुख्यमंत्री सुबह 9.15 बजे हर्षिल के हैलीपैड पर पहुंचे। जहां से सात किलोमीटर बॉर्डर की ओर कोपांग अग्रिम चौकी पर पहुंचे। जहां 35वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के हिमवीरों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। करीब सौ हिमवीरों को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से मिठाई खिलाई तथा दीपावली की बधाई दी। अग्रिम चौकी के परिसर में हिमवीरों को संबोधित किया तथा उन साथ फोटो खिंचवाई। साथ ही चीन सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर आइटीबीपी के अधिकारियों से जानकारी। कोपांग के बाद मुख्यमंत्री हर्षिल में सेना की बिहार रेजीमेंट के जवानों के बीच पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube