Uttarakhankd में बड़ा हादसा, चट्टान खिसकने से 7 की मौत, तीन घायल

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना ऑल वेदर रोड निर्माण के दौरान उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान अचानक हुए भूस्खलन होने की वजह से कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इनमें से सात मजदूरों के शव और तीन गंभीर रूप से घायल मजदूरों को निकाल लिया गया है। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। उधर, मुख्य सचिव ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

हादसा शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे के लगभग हुआ। जिले में ऑल वेदर रोड की कटिंग का काम चल रह है। इसी दौरान रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बांसवाड़ा के पास एक पहाड़ी का हिस्‍सा टूट गया और मलबा सड़क पर आ गया। रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्कयू दल मौके पर रवाना कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के चपेट में आए मजदूरों में से सात की मौत हो गई है। इसके साथ ही तीन गंभीर रूप से घायल मजदूरों को जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है। लगातार मलबा हटाकर फंसे हुए मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया की मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube