VIDEO: सिर्फ 62 रुपये के लिए पिता ने बेटी को रेस्त्रा में छोड़कर जाने पर कहा-‘पैसे होंगे तो ले जाऊंगा’

कहते हैं इस दुनिया में एक मां और बच्चे के रिश्ते के बाद कोई सबसे खास रिश्ता है तो वो बच्चे और पिता का है. एक मां बेशक बच्चे को गर्भ में रखकर 9 महीने सींचती है, लेकिन उसे सिंचाई के लिए पिता जितने संघर्ष करता है, उसकी कल्पना भी कर पाना किसी के लिए मुश्किल है. अपने बच्चों की ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए पिता जो कुछ भी करता है, उसको शब्दों में पिरोना मुश्किल है, लेकिन तीन के फोशन क्षेत्र में एक पिता की मजबूरी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पिता, बेटी का वीडियो

चीन के एक होटल में खाने के पैसे कम होने के कारण पिता अपनी बच्ची को रेस्त्रां में ही छोड़कर चला जाता है. पिता के रेस्त्रां में बच्ची के छोड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला साउथ चीन का है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि उसकी बेटी रो रही है और वो उसे वापस रेस्त्रां में धकेल देता है.

पैसे देकर कल ले जाऊंगा बेटी को

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के होटल में शख्स ने रेस्त्रां 6 युआन यानि की 62 रुपये का खाना खाया. उसके पास पैसे नहीं थे, इसलिए पिता रेस्त्रां के कैशियर के पास गया और कहा, ‘मैं अपनी बेटी को यहां छोड़कर जा रहा हूं. मैं कल पैसे लेकर आऊंगा और इसे लेकर जाऊंगा.’ 

रेस्त्रां मालिक ने दी पुलिस को जानकारी

पिता का साथ छूटने के बाद बच्ची के रोते-बिलखते वीडियो वायरल हो रहा है. वहीं, इस मामले में रेस्त्रां के मालिक का कहना है कि पिता द्वारा बच्ची को छोड़ने के बाद उसे खाना खिलाया और उसके साथ गेम्स खेले. रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया- ‘हम बच्ची को किचन में बिठाया और उसके दूध पिलाया.’ पिता उसके बाद लौटकर नहीं आया तो रेस्टोरेंट के मालिक ने पुलिस को बुलाया और पूरी घटना बताई.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube