Vinod Khanna Birthday: छह सालों तक इस राज को छुपाते रहे विनोद खन्ना, जो बनी मौत की वजह

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार रोल निभाए हैं। आज विनोद खन्ना का जन्मदिन है। उनका जन्म 6 October, 1946 को पाकिस्तान में हुआ था। विनोद खन्ना हमेशा अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। अभिनेता से आध्यात्म और फिर राजनीति तक उनका सफर काफी दिलचस्प रहा। आज हम आपको विनोद खन्ना के बारे में कई ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद आप न जानते हों। तो चहिए जानते हैं उनके बारे में…

विनोद खन्ना की लाइफ काफी दिलचस्प रही है। वह पहले बॉलीवुड में छाए फिर अचानक ही उन्होंने आध्यात्मिक यात्रा पर ओशो के पास चले गए। उन्होंने आध्यात्मिकता की तरफ जानें का फैसला उस वक्त लिया जब उनका करियर उफान पर था। उनके इस कदम से सभी हैरान थे। लेकिन बाद में विनोद लौट आए। आपको जानकर हैरानी होगी कि वापसी के बाद उनका करियर एक बार से चल निकला था। इसके बाद विनोद खन्ना ने अभिनय के बाद राजनीति में भी अपना हाथ आज आजमाया। वह एक राजनेता बने और यहां भी छा गए।

विनोद खन्ना की अचानक हुई मौत उनके परिवार और फैंस को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया था। वह काफी सालों से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने अपने कैंसर की बात लगभग 6 सालों तक सबसे छुपा कर रखी। रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने सालों तक कैंसर होने की बात सबसे छुपाई और अपने चुनाव क्षेत्र गुरदासपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसका खुलासा किया। रिपोर्ट के अनुसार जब उनसे पूछा गया कि आप इतने दिनों तक कहां गायब थे? इसका जवाब देते हुए उन्होंने अपने कैंसर की बात का खुलासा किया। इसी दौरान उन्होंने ये भी बताया था कि उनका इलाज चल रह है और वह ठीक हो रहे हैं। लेकिन बाद में कैंसर के कारण ही उनका निधन हो गया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube