अंकिता और शिबानी विवाद में उतरी रश्मि देसाई, अंकिता का पक्ष लेते हुए कहीं ये बात

अंकिता लोखंडे और शिबानी दांडेकर विवाद के बीच में अब रश्मि देसाई आ गई है. रश्मि ने अपना सपोर्ट अंकिता को दिखाया है और कहा है कि वो एक बड़ी स्टार हैं और उन्हें दो सेकेंड्स फेम की जरूरत नहीं जैसा शिबानी ने आरोप लगाया है.

इंस्टाग्राम स्टोरीज़ शेयर कर रश्मि ने लिखा कि, आप एक बड़ी स्टार हैं और आपको लोगों ने आपके अवतार में ही प्यार दिया है. अंकिता आपको किसी को भी कुछ साबित करने की जरूरत नहीं. आई लव यू.

रश्मि ने यहां ये भी कहा कि, शिबानी को अंकिता के रिलेशनशिप पर बोलने को कोई हक नहीं है क्योंकि जब सुशांत के साथ उनकी डेटिंग शुरू हुई थी तो सुशांत स्टार नहीं थे. रश्मि ने आगे कहा कि, लोगों का दिमाग इतना छोटा हो गया है कि वे अपनी रेखा को महसूस नहीं कर पाते हैं और उन्हें पार कर देते हैं. मैं वास्तव में उनके दर्द का सम्मान करती हूं और समझती हूं लेकिन किसी को बिना किसी ज्ञान के दोष देना सही नहीं है.
रश्मि ने आगे कहा कि अब ये केस आगे बढ़ रहा है और अलग अलग एंगल भी मिल रहे हैं. तो ऐसे में किसी पर आरोप नहीं लगाएं जब तक आपको उसकी सच्चाई और 2 मिनट फेम के बारे में पता नहीं है. मेरी डार्लिंग अंकिता लोखंडे को इसकी जरूरत नहीं वो पहले से ही बड़ी स्टार हैं.

बता दें कि इससे पहले अंकिता और शिबानी दोनों के बीच इस बात को लेकर बहस हो गई थी कि एक तरफ अंकिता रिया पर आरोप लगा रहीं थी कि बिमार होने के दौरान भी वो सुशांत को ड्रग्स दे रहीं थी तो वहीं शिबानी ने कहा था कि अंकिता को 2 मिनट फेम की जरूरत है इसलिए वो ऐसा कर रही हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube