अंडर-23 महिला चैलेंजर्स ट्रॉफी के लिए टीमें घोषित

हरलीन को मिली इंडिया रेड की कमान

नई दिल्ली : महिला अंडर-23 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए रविवार को तीन महिला क्रिकेट टीमों की घोषणा कर दी गई। अंडर-23 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन 20 से 24 अप्रैल तक रांची में किया जाएगा। टीमों के चयन के लिए अखिल भारतीय महिला चयन समिति की नई दिल्ली में बैठक हुई,जिसके बाद टीमों की घोषणा की गई।

अंडर-23 चैलेंजर्स ट्रॉफी के लिए टीमें इस प्रकार हैं-

इंडिया रेड-हरलीन देओल (कप्तान),आर.कल्पना (विकेटकीपर), एस.मेघना, रिद्धिमा अग्रवाल, रूजू साहा, तेजल हसाबनिस,सी.एच.झांसीलक्ष्मी, रूणुका चौधरी,तेजस्विनी दुरागड,अरूंधती रेड्डी, शांति कुमारी,देवयानि प्रसाद और सुमन मीना।
इंडिया ग्रीन-सुश्री दिव्यादर्शनी (कप्तान), शिवाली शिंदे (विकेटकीपर),प्रिया पुनिया,यक्षिता भाटिया, आयूषी गर्ग,दृश्या आईवी,एकता सिंह,राधा यादव,राशि कन्नौजिया, मनाली दक्षिनी,रेनुका सिंह,अक्षया ए,एस.अनुषा।
इंडिया ब्लू – देविका वैद्य (कप्तान), नुजहत परविन (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, सिमरन, तनुश्री सरकार, प्रतिवा राना,मिनू मानी, तनूजा कंवर, सी.प्रत्यूषा,सिमरन दिल बहादूर,काश्मा सिंह,वरूशाली भगत और इंद्राणी रॉय।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube