अजय देवगन ने अक्षय कुमार को इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने पर दी बधाई

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी की अक्षय कुमार ने इंडस्टी में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया के जरिये हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। इस कड़ी में अब अभिनेता अजय देवगन का भी नाम जुड़ गया है।

अजय देवगन ने अक्षय कुमार को इंडस्ट्री में तीस साल पूरे करने पर बधाई देते हुए शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा-‘बधाई अक्की। सिनेमा में 30 साल और आने वाले कई दशक। आशा है कि आप नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। हमेशा आपकी जय-जयकार हो!’

वहीं अक्षय कुमार ने भी अजय देवगन के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा-‘धन्यवाद अजय, तुम्हारे जैसा साथी पाना शानदार है।’ अजय देवगन और अक्षय कुमार दोनों लोकप्रिय अभिनेता और एक -दूसरे के करीबी दोस्त भी हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें सुहाग, खाकी , इंसान, सूर्यवंशी आदि शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube