अपना वर्ल्ड ने तूलिका आर्ट को 94 रन से हराया

शर्मिला नियोगी टी-20 काॅरपोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता

लखनऊ : मैन ऑफ़ द मैच जमाल (40 रन, तीन विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन से अपना वर्ल्ड ने सीएसडी सहारा क्रिकेट अकादमी, बख्शी का तालाब के तत्वावधान में खेली जा रही शर्मिला नियोगी टी-20 काॅरपोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता में तूलिका आर्ट को 94 रन से हराया। सीएसडी सहारा मैदान में खेले गए मैच में अपना वर्ल्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जमाल (40), योगेश जोशी (नाबाद 33) व नवीन (32) की पारियों से निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 163 रन बनाए। तूलिका आर्ट से गुरमीत व इरशाद ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में तूलिका आर्ट लक्ष्य का पीछा करते हुए 12.5 ओवर में 69 रन ही बना सका। टीम से आयुष (30) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। अपना वर्ल्ड से जमाल ने तीन व सन्नी ने दो विकेट चटकाए।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube