अब इस अवतार में नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी आने वाली बायोपिक ‘ठाकरे’ को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म अगले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘ठाकरे’ की रिलीज से पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने फैंस के लिए एक और फिल्म का तोहफा लेकर आ रहे हैं।

ऐसी तस्वीर की है शेयर 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवाजुद्दीन ने अपने एक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी अगली फिल्म से जुड़ी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके साथ फिल्म ‘बधाई हो’ और ‘दंगल’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सान्या मल्होत्रा की इस फिल्म का नाम ‘फोटोग्राफ’ है। उन्होंने फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की जिसमें यह दोनों एक बस में बैठे नजर आ रहे हैं।

इस साल आ सकती है फिल्म

सूत्रों की मानें तो फिल्म ‘फोटोग्राफ’ इस साल मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन इससे पहले फिल्म को ‘सनडांस फिल्म फेस्टिवल’ और ‘बर्लिन फिल्म फेस्टिवल’ में दिखाया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन ‘लंच बॉक्स’ के डायरेक्टर रितेश बत्रा कर रहे हैं। खास बात यह है कि रितेश बत्रा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की यह दूसरी फिल्म है जिसमें यह दोनों साथ काम कर रहे हैं। वहीं इन दोनों के साथ सान्या मल्होत्रा पहली बार साथ काम करेंगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube