अब दिल्ली में घरेलू उद्योगों के लिए NOC की जरूरत नहीं

केंद्र सरकार ने घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब दिल्ली में घरेलू उद्योगों को प्रदूषण, लेबर और उद्योग विभाग से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं लेना होगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। सरकार के इस फैसले से लगभग 3 लाख घरेलू उद्योगों को फायद पहुंचेगा।

प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट कर कहा, ‘मोदी सरकार का दिल्ली के लिए एक बड़ा निर्णय। घरेलू उद्योगों का अब कार्य करना आसान हुआ । प्रदूषण, लेबर और उद्योग विभाग के एनओसी की जरूरत नहीं। तीन लाख घरेलू उद्योगों को होगा फायदा।’

इसके अलावा सरकार ने दिल्ली में चल रहे घरेलू उद्योगों को सीलिंग से बचाने के लिए जिन छोटी इकाइयों से प्रदूषण नहीं होता है उन्हें रिहाइशी इलाकों में भी चलाने की अनुमति दी थी। हालांकि इसके लिए लाइसेंस लेना होगा। सरकार ने छोटे उद्योगों की रजिस्ट्रेशन फीस पहले ही कम कर दी है। केंद्र सरकार के इन फैसलों का फायदा छोटे और मध्यम कारोबारियों को होगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube