अमेरिका ने 71 और रूसी संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया

वाशिंगटन। अमेरिकी वाणिज्य विभाग के उद्योग एवं सुरक्षा ब्यूरो ने रूस की विमान और जहाज निर्माण कंपनियों सहित 71 नई संस्थाओं पर प्रतिबंंध लगा दिया है।

ब्यूरो ने इन संस्थाओं के नामों का प्रकाशन किया है। इसमें कहा गया है कि रूस के 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर आक्रमण करने के जवाब में अमेरिकी वाणिज्य विभाग 71 रूसी संस्थाओं को जोड़कर निर्यात प्रशासन विनियम (ईएआर) में संशोधन कर रहा है। इन संस्थाओं को अमेरिकी सरकार ने निर्धारित राष्ट्रीय सुरक्षा हितों या अमेरिका की विदेश नीति के विपरीत कार्य करते पाया है।

ब्यूरो ने कहा कि इन संस्थाओं में चकालोव नोवोसिबिर्स्क एविएशन प्लांट, इरकुत्स्क एविएशन प्लांट, सेंट पीटर्सबर्ग शिपबिल्डिंग इंस्टीट्यूशन क्रायलोव 45, सुदूर पूर्वी जहाज निर्माण एवं जहाज मरम्मत केंद्र और ऑल रशियन रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सपेरिमेंटल फिजिक्स प्रमुख हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube