अमेरिका में इंडियाना के मॉल में हुई फायरिंग, एक की गई जान

अमेरिका के इंडियाना में एक शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई. हालांकि, गोलीबारी के बीच लोग वहां से सुरक्षित निकलने में सफल रहे. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. सेंट जोसेफ काउंटी के कोरोनर (हिंसा के कारण या अचानक या संदिग्ध रूप से हुई मौत की जांच करने वाला अधिकारी) माइकल मैक्गन ने बताया कि यहां के यूनिवर्सिटी पार्क मॉल में दोपहर बाद तीन बजे हुई गोलीबारी में शनिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई.

उन्होंने इस बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी और न ही मृत व्यक्ति की पहचान उजागर की. पुलिस ने भी गोलीबारी करने वाले संभावित संदिग्ध के बारे में जानकारी नहीं दी है. गोलीबारी के बाद मॉल को खाली करा लिया गया. घटना के कई घंटे बाद तक अधिकारी मॉल के आस पास मौजूद थे.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया में शेयर किए गए घटना के वीडियो में दिख रहा है कि गोली चलने के कुछ सेकेंड बाद ही लोग मॉल से बाहर भाग रहे हैं. मॉल में मौजूद रेनी डोमिनिक ने बताया कि वह मॉल के एक हिस्से में अपने पति और दो बच्चों के साथ थी तभी उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube