अमेरिका में कोरोना संक्रमित मरीजो पर एंटीवायरल ड्रग रेमेडिसविर के प्रयोग को मिली इजाजत

अमेरिका ने अपने देश में कोरोना संक्रमित मरीजों पर एंटीवायरल ड्रग रेमेडिसविर के प्रयोग को इजाजत दे दी है. अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को अब यह मेडिसिन दी जा सकेगी. ड्रगमेकर कंपनी गिलियड साइंसेज ने कहा है कि नियामकों ने कोरोना महामारी के कारण अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों के लिए प्रायोगिक एंटीवायरल ड्रग रेमेडिसविर का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है.

इससे पहले अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन ने इमरजेंसी हालत में ही इस दवा के इस्तेमाल की इजाजत दी थी. अब तक यह गंभीर कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों को ही दिया जा रहा था. कैलिफ़ोर्निया की कंपनी गिलियड ने 10 अगस्त को रेमेडिसविर की औपचारिक स्वीकृति के लिए आवेदन किया था. अब इसे ब्रांड नाम वेक्लेरी के तहत बेचा जाएगा. गिलियड ने एक बयान में कहा है कि यह आपातकालीन इस्तेमाल की सुविधा का विस्तार है.

उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को लेकर हाल में किए गए संघीय अध्ययन के परिणामों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. गिलियड कि स्टडी में पाया गया है कि कोरोना वायरस के कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों में, रेमेडिसविर इस्तेमाल के बाद पांच दिन के इलाज में सुधार होने की संभावना 65% अधिक थी.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube