अमेरिका में सिख परिवार के 4 लोगों की हत्या

वॉशिंगटन : अमेरिका के ओहायो प्रांत में स्थित वेस्ट चेस्टर कस्बे में रविवार की रात एक सिख परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले हत्यारा फरार हो गया। घटना के बाद से अमेरिका में सिख समुदाय में शोक व्याप्त है। वेस्ट चेस्टर पुलिस के मुताबिक रविवार रात करीब 10 बजे एक शख्स ने 911 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी थी। पुलिस उत्तरी सिनसिनाटी में स्थित कॉम्प्लेक्स में पहुंची तो एक सिख परिवार के चार सदस्यों के रक्तरंजित लाशें फर्श पर पड़ी थीं।

बताया जाता है कि जिस अपार्टमेंट में यह परिवार रहा करता था, रविवार की रात वहां कई राउंड गोलियां चली थीं। पुलिस घटना की तह में जाने के लिए सिख परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों से बातचीत कर रही है। हालांकि वारदात की सूचना देने वाले व्यक्ति ने कहा है कि हत्यारा मारे गए लोगों में से होने की संभावना नहीं है। पुलिस के मुताबिक जब यह घटना हुई, उस वक्त परिवार रात के खाने की तैयारी कर रहा था। सिख समुदाय के एक नेता ने घटना के बारे में बोलते हुए इसे अपने समुदाय के लिए एक बड़ा नुकसान बताया है वहीं अमेरिका के सिख समाज में शोक व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube