अमेरिका: वैक्सीन लगवाने के बाद भी बन रहे डेल्टा वेरिएंट का शिकार

अमेरिका: वैक्सीन लगवाने के बाद भी बन रहे डेल्टा वेरिएंट का शिकार

वाशिंगटन। कोरोना संक्रमण चिकनपॉक्स की तरह आसानी से फैल सकता है। सेंटर फॉर डीजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने एक अप्रकाशित रिपोर्ट के हवाले के आधार पर दावा किया है कि वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों से भी डेल्टा वेरिएंट का संक्रमण फैल सकता है। चौंकाने वाली बात यह है कि उनसे उतनी ही तेजी से संक्रमण फैलेगा, जितनी तेजी से बिना वैक्सीन लगवाए लोगों से फैल रहा है।

सीडीसी के निदेशक डॉक्टर रॉशेल पी वालेंस्की पहले ही डेल्टा वैरिएंट के खतरों से आगाह कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवा चुके लोग भी डेल्टा वैरिएंट की चपेट में आ रहे हैं। इनके नाक और गले में संक्रमण की मात्रा उतनी ही रहती है, जितनी बिना वैक्सीन लगवाए लोगों में। उधर आंतरिक कागजातों में डेल्टा वेरिएंट को लेकर और ज्यादा चिंताएं जताई गई हैं। इसके मुताबिक डेल्टा वेरिएंट ज्यादा तेजी से संक्रमण फैलाने वाला तो है ही, वहीं इसे मर्स, सार्स, इबोला, जुकाम, सीजनल फ्लू और स्मॉलपॉक्स तक हो सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, इससे चिकनपॉक्स तक हो सकता है।

सीडीसी की रिपोर्ट किसी बड़े खतरे की तरफ इशारा करता है। इसमें सीडीसी के वैज्ञानिकों को अमेरिका में डेल्टा के संक्रमण से होने वाले खतरे को लेकर आगाह किया गया है।

डेल्टा वेरिएंट हवा के जरिए संक्रमण फैलाता है। यह अल्फा वैरिएंट की तुलना में दस गुना ज्यादा घातक है। सीडीसी की तरफ से जारी आंकड़ा कई अध्ययनों से लिया गया है। जिसमें सभी को हमेशा मास्क लगाए रखने की जरूरत है। इस संक्रमण से बचाव का एक ही रास्ता है कि हम सुरक्षा के सभी उपायों को दोगुना कर दें। इसके मुताबिक अन्य वैरिएंट्स की तुलना में यह वैक्सीन लगवा चुके लोगों पर भी असर डाल रहा है। डेल्टा वैरिएंट की चपेट में आने के बाद वैक्सीन लगवा चुके लोग बीमार भले न पड़ रहे हों, लेकिन फिर भी वो संक्रमण फैला रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube