अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप बोले- मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत सम्मान करता हूं

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बहुत सम्मान करते हैं और जल्द ही उनसे बातचीत करेंगे. राष्‍ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी 30 नवंबर और एक दिसंबर को अर्जेंटीना में जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जहां इन दोनों के बीच बैठक होने की संभावना है.

व्हाइट हाउस ने हालांकि इस संबंध में अब तक कोई घोषणा नहीं की है. ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में दिवाली के जश्न के दौरान अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सिंह सरना से कहा, ‘‘मैं जल्द उनसे बातचीत करूंगा. शुक्रिया.’’ 

सरना ने ट्रंप की बातों का जवाब देते हुए कहा, ‘‘वह भी आपसे मिलना चाहते हैं.’’ 

डोनाल्'€à¤¡ ट्रंप ने कहा, 'अमेरिका के बिना बर्बाद हो गया होता फ्रांस'

व्हाइट हाउस के दिवाली के जश्न में विशेष रूप से आमंत्रित सरना से ट्रम्प ने कहा कि उन्हें भारत से लगाव है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हमें आपका देश पसंद है. जैसा कि आप जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी के लिये मेरे मन में बेहद सम्मान है. कृपया मेरी तरफ से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीजिये.’’ ट्रंप और पीएम मोदी के बीच काफी अच्छी दोस्ती भी है.

ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के लिये प्रचार के दौरान देश में (भारत में) आर्थिक और नौकरशाही में सुधारों के लिए मोदी की प्रशंसा भी की थी. अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले साल जून में व्हाइट हाउस में मोदी की मेजबानी भी की थी.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube