अमोलिका सिंह को यूपी अंडर-19 जूनियर बैडमिंटन टीम की कमान

लखनऊ। अमोलिका सिंह को आगामी 43वीं योनेक्स सनराइज डा.अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल जूनियर (अंडर-19) नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम का कप्तान बनाया गया है। यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अरूण कक्कड़ के अनुसार बालक टीम में 13 और बालिका टीम में 11 खिलाड़ी चुने गए है। इस टीम का कप्तान अमोलिका सिंह को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह चैंपियनशिप आगामी 16 से 22 दिसम्बर तक बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में आयोजित होगी। चयनित टीम इस प्रकार हैंः-बालक टीमःअभियांश सिंह, तुषार गगनेजा, चिराग सेठ, आयुष राज गुप्ता, शांतनु शर्मा, शिवम मिश्रा, अंकित सिंह, राजन यादव, अंकुर धीमान, गौरव नमन सिंह, बालकेसरी यादव, सूरज लामा, शुभम आनन्द, बालिका टीमः अमोलिका सिंह (कप्तान) , तनीषा सिंह, मानसी सिंह, श्रुति मिश्रा, समृद्धि सिंह, शैलजा शुक्ला, शिवांगी सिंह, शेहजर चौधरी, आरुषी सिंह, अनुशा गोयल, रुद्राणी जायसवाल, प्रशिक्षकः इन्ड्रा मुल्याजया, प्रेम लाल, मुकुल भारद्वाज।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube