अरुणाचल और सिक्कम विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू, अरुणाचल में 10 सीटों के साथ भाजपा की बढ़त

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए रविवार सुबह छह बजे से मतों की गिनती शुरू हो गई। दोपहर तक यह साफ हो जाएगा कि इन दोनों राज्यों में किसकी सरकार बनेगी। अरुणाचल विधानसभा में 60 और सिक्किम विधानसभा में 32 सीटें हैं। दोनों राज्यों में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा के लिए मत डाले गए थे। हालांकि लोकसभा चुनाव के नतीजे देश के दूसरे राज्यों के साथ 4 जून को ही घोषित होंगे।

अरुणाचल प्रदेश और सिक्कम विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू हो चुकी है और आज दोपहर तक चुनाव नतीजे आने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश की स्थिति देखें तो यहां पेमा खांडू की अगुवाई में भाजपा की सरकार है। खांडू अगर जीतते हैं तो वह लगातार तीसरी बार सरकार बनाएंगे। पेमा समेत 10 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। ये सीटें बोमडिला, चौखम, ह्युलियांग, ईटानगर, मुक्तो, रोइंग, सागली, ताली, तालिहा और जीरो-हापोली हैं। ऐसे में यहां मात्र 50 सीटों पर ही वोटों की गिनती चल रही है। इस तरह से मतगणना शुरू होते ही भाजपा ने 10 सीटों की बढ़त बना ली। राज्य में भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस से है। भाजपा ने राज्य की सभी 60 तो कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

जबकि सिक्कम की 32 विधानसभा सीटों पर एसकेएम का सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) से सीधा मुकाबला है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) अभी सत्ता में है। सिक्कम में भाजपा और कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दलों का खास असर नहीं है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube