
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम डेट का एलान कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी में असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया था। अब वे जल्द ही इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बता दें, आरआरबी की ओर से (RRB ALP) के कुल 9970 पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही परीक्षा का आयोजन फरवरी माह में किया जाएगा।
इस दिन होगी परीक्षा
आरआरबी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 16 से 18 फरवरी, 2026 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा पाली से संबंधित अधिक जानकारी परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी की जाएगी।
परीक्षा पैटर्न
सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन एक घंटे के लिए किया जाएगा। सीबीटी-1 में उम्मीदवारों से गणित, मानसिक क्षमता, सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता विषय से 75 अंकों के 75 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
इस परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक, ओबीसी एवं एससी उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक और एसटी उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को सीबीटी-2 की परीक्षा में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।
इस दिन जारी होगा सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
आरआरबी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा शहर की जानकारी देखने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा, परीक्षा से चार दिन पहले आरआरबी की ओर से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है वे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड डाउलोड करने के लिए नियमित रूप से आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट डाउनलोड करते रहें।



