अहमदनगर : ट्रक और टेंपो की टक्कर में चार की मौत, 11 घायल

मुंबई। अहमदनगर जिले में पुणे हाईवे पर कमरगांव शिवारा इलाके में ट्रक और टेंपो के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। इस घटना में सभी घायलों काे अहमदनगर के शासकीय अस्पताल ले जाया गया है। इस हादसे की जांच पुलिस कर रही है।

पुलिस के अनुसार अहमदनगर जिले के शिरूर तहसील के चिंचोली मोरे गांव के 16 लोग शनिसिंगनापुर देवदर्शन के लिए बुधवार को गए थे। गुरुवार को तडक़े यह सभी लोग देवदर्शन कर एक टेंपो से अपने घर लौट रहे थे। अचानक अहमदनगर-पुणे हाईवे पर कामगारगांव के पास पुणे से आ रहे एक ट्रक ने उनके टेंपो को टक्कर मार दी। बताया जाता है कि तेज गति में आ रहे ट्रक चालक के नियंत्रण खो देने से ट्रक टेंपो से टकरा गया। इस घटना में राजेंद्र सालवे, विजय अवचित्तेे, धीरज मोहिते, मयूर सालवे की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को शहर के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube