आतंकवाद के खिलाफ मोरक्को का मिला साथ, संयुक्त कार्यदल गठित होगा

तीन देशों की यात्रा में मोरक्को पहुंचीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

रबात/नई दिल्ली : आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में मोरक्को साथ है। भारत-मोरक्को मिलकर आतंकवाद के खिलाफ उतरेंगे। यह बात विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपनी मोरक्को यात्रा के दौरान कही। भारत, मोरक्को के साथ आतंक के खिलाफ लड़ाई के लिए एक संयुक्त कार्यदल की स्थापना करेगा। मोरक्को इसके लिए सहमत हो गया है। यह संयुक्त कार्यदल सीमापार आतंकवाद, आतंकवादियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क की पहचान और उसके खिलाफ कार्रवाई, आतंकी संगठनों द्वारा युवाओं की बड़े पैमाने पर भर्ती जैसे विषयों पर काम करेगा।

अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में मोरक्को पहुंचीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मोरक्को के राजा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र मोरक्को के विदेश मंत्री को दिया। स्वराज मोरक्को के रबात शहर में राजकीय समाधि स्थल गईं और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा स्वराज ने भारत-मोरक्को के बीच प्रतिनिधिस्तर की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में स्वराज यूरोपीय देश बुल्गारिया से अफ्रीकी देश मोरक्को पहुंची हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मोरक्को के विदेश मंत्री नासिर बाउरिता से मुलाकात की। दोनों ने भारत-मोरक्को राजनयिक संबंधों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा स्वराज मोरक्को के गणमान्य राजनेताओं से भी मिली। अपनी इस मुलाकात के बारे में स्वराज ने कहा कि हमारा उद्देश्य भारत-मोरक्को के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ाना है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ये पहली मोरक्को यात्रा है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube