उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता भाजपा की झूठ से परिचित हो गयी : पूर्व कुलपति

उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता भाजपा की झूठ से परिचित हो गयी : पूर्व कुलपति

लखनऊ। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कुलपति प्रो.बी.पांडेय ने आज बरेली में आयोजित मंडलीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता भाजपा की झूठ से परिचित हो गयी है। अच्छे दिन का वादा कर भाजपा ने जनता के साथ धोखा किया है। शिक्षक, प्रोफेसर, चिकित्सक, अधिवक्ताओं सहित प्रबुद्ध समाज की उपेक्षा कर भाजपा ने शिक्षित जनों का अपमान किया है। समाजवादी सरकार में श्री अखिलेश यादव ने समाज के सभी वर्गों का सम्मान सुनिश्चित किया था। समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता प्रदेश में खुशहाली और तरक्की है। कार्यक्रम में सपा सरकार  बनाने का संकल्प लिया गया।

 संगोष्ठी में जिला अध्यक्ष अगम मौर्य, शमीम खाँ सुल्तानी, शिक्षक सभा के पदाधिकारी राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव, राष्ट्रीय सचिव जनार्दन समदर्शी, प्रो योगेंद्र यादव, डॉ .टी एस .चौहान, प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, मंडल प्रभारी प्रमोद यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण, जिलाध्यक्ष डा. ज्ञान यादव, महानगर अध्यक्ष के .पी .राठौर, पूर्व मंत्री साधना मिश्रा, इकबालुद्दीन, मिसरयार खान, मो.हनीफ अंसारी, कमलेश कुमार, पल्लवी सक्सेना, आसिफ अली, सतेन्द्र कुमार, अखिलेश,  राजेश यादव, हिरदेश यादव, राजेन्द्र गंगवार, अशोक यादव, ब्रजेश गंगवार, नवाब आतिश, सुशांत यादव, अभिषेक सिंह, जैनेंद्र सिंह, सौरभ गुप्ता आदि सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। संचालन डा. अनिल यादव ने किया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube