उत्तर प्रदेश दिवस पर अमित शाह ने दी शुभकामना

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के अवसर पर आज प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए राज्य के उत्तरोत्तर विकास की कामना की। शाह ने ट्विटर पर दिए बधाई संदेश में कहा कि ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के अवसर पर राज्य के सभी बहनों व भाईयों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि संस्कृति, अध्यात्म और धर्म की पावन भूमि उत्तर प्रदेश के विकास और कल्याण के लिए भाजपा सदैव कटिबद्ध है। भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश का गठन 24 जनवरी 1950 को हुआ था। पूर्व में उत्तर प्रदेश का नाम यूनाइटेड प्राविंस था। 24जनवरी 1950 को संशोधन करते हुए देश के सबसे बड़े सूबे का नाम उत्तर प्रदेश किया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि सरकार 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाएगी। राज्य में इस मौके पर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों और परंपराओं को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। राज्य में योगी सरकार के गठन के बाद दूसरी बार उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube