उत्तराखंड में भाजपा 11 हजार से अधिक बूथों पर तैनात करेगी ढाई लाख पन्ना प्रमुख

देश के विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में पन्ना प्रमुखों के प्रयोग को मिली सफलता से उत्साहित भाजपा इसे लोकसभा चुनाव में भी धरातल पर उतारने जा रही है। इस कड़ी में उत्तराखंड के 11235 बूथों पर भी करीब ढाई लाख पन्ना प्रमुखों की तैनाती की जा रही है, जिनके कंधों पर बड़ा दारोमदार रहेगा।

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अभी तक 70 फीसद पन्ना प्रमुखों की तैनाती कर चुकी है। पार्टी का प्रयास है कि लोस चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले यह कार्य हर हाल में पूरा करा लिया जाए। प्रत्येक बूथ की वोटर लिस्ट के हर पन्ने की जिम्मेदारी पन्ना प्रमुख की होगी।

सियासी नजरिये से देखें तो भाजपा के लिए राज्य की पांचों लोकसभा सीटें खासी अहमियत रखती हैं। इनमें भाजपा के सामने पिछला प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। 2014 के चुनाव में भाजपा ने पांचों सीटों पर परचम लहराया था। इसे देखते हुए भाजपा कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है।

यही कारण भी है कि पार्टी को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के बाद अब हर बूथ पर पन्ना प्रमुख भी तैनात किए जा रहे हैं। हर पोलिंग बूथ की मतदाता सूची के एक पन्ने की जिम्मेदारी एक कार्यकर्ता को दी जा रही है, जिसे पन्ना प्रमुख नाम दिया गया है। वह अपने पन्ने के वोटरों से न सिर्फ लगातार संपर्क में रहेगा, बल्कि वे मतदान के दिन पोलिंग बूथ तक पहुंचे इसकी चिंता भी करेगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube