एएसआई ने मेट्रो के आगे लगाई छलांग, हुई मौत

नई दिल्ली : उत्तर पश्चिमी जिले के जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली पुलिस के एक एएसआई ने मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ ने मेट्रो कर्मियों की मदद से शव को ट्रैक से बाहर निकाल कर मामले की सूचना मेट्रो पुलिस को दी।  पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मृतक की पहचान अजय कुमार (45) के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
सीआईएसएफ व मेट्रो पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह सूचना मिली कि जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति ने मेट्रो के आगे छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच में मृतक की पहचान नरेला निवासी अजय कुमार के रूप में हुई। अजय दिल्ली पुलिस में बतौर एएसआई कार्यरत थे। फिलहाल उनकी तैनाती कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट में थी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube