एक महिला ने भोपाल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और पार्षद मोहम्मद सगीर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है

 एक महिला ने भोपाल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और पार्षद मोहम्मद सगीर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत एमपी नगर थाने में दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि सगीर ने 2016 में इस बात का झांसा देकर दुष्कर्म किया था कि वह झुग्गी में उसका पक्का मकान बनवा देंगे, इसके बाद एक बार और उसने गलत काम किया। महिला का कहना है कि कल सगीर का एक साथी उसे बुलाने आया था, जब उसने वहां जाने से मना कर दिया तो महिला की झोपड़ी गिरा दी गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

उधर इस मामले में मोहम्मद सगीर का कहना है कि तीन दिन पहले महिला और उसका पति मेरे पास आए थे। उनका कहना था कि वे अर्जुन नगर की झुग्गी में मकान बना रहे है, जिस पर मैंने उन्हें बोला था कि इसके लिए पहले अनुमति ले लें, कहीं भी अतिक्रमण ना करें। मेरे यह कहने के बाद भी उन्होंने अपना मकान बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई कर उनका मकान तोड़ दिया था। इस पर उन्हें लगा कि मेरे द्वारा मकान गिराया गया, जिसके बाद महिला ने मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाना शुरू कर दिए।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube