एक्ट्रेस ईशा सिंह को डेंगू और टाइफाइड हुआ

टीवी शो इश्क सुभान अल्लाह की एक्ट्रेस ईशा सिंह को डेंगू और टाइफाइड हुआ है. लेकिन इसके बावजूद एक्ट्रेस लगातार शूटिंग कर रही हैं. वे बीमारी में भी सेट पर मौजूद रहकर काम कर रही हैं. उनके को-एक्टर अदनान खान ने इंस्टा पर एक पोस्ट लिख ईशा सिंह के काम के प्रति लगन की तारीफ की है.

अदनान खान ने पोस्ट में ईशा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ”ये कहानी दुनिया के तमाम एक्टर्स को सलाम करती है. मेरी को-स्टार ईशा सिंह को एक ही समय पर डेंगू और टाइफाइड हुआ. फिर भी वो सेट पर आती रहीं और अपना काम खत्म किया. मैंने ऐसी अनगिनत कहानियां सुनी हैं. रणवीर सिंह ने पैर में चोट के बावजूद गाने की शूटिंग खत्म की थी.”

”मैं भी कई बार घायल हुआ हूं मगर काम जारी रखा. लेकिन ईशा सिंह ने जिस तरह डेंगू और टाइफाइड से डील किया वो प्रेरणादायी है. ऐसा कुछ भी नहीं है जो एक शख्स ना कर सके. मुझे गर्व है और मैं ईशा को देखकर चकित हूं.”

बता दें, सीरियल इश्क सुभान अल्लाह दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. ट्रिपल तलाक की स्टोरीलाइन पर बेस्ड ये शो शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ है. ईशा सिंह टीवी पर कई शोज में नजर आई हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube