एक्ट्रेस समीक्षा जायसवाल पर्दे पर नागिन बनना चाहती

बहू बेगम में नूर के किरदार से वाहवाही बटोरने वाली एक्ट्रेस समीक्षा जायसवाल पर्दे पर नागिन बनना चाहती हैं. जी हां, समीक्षा एकता कपूर के पॉपुलर शो नागिन में नागिन का किरदार निभाना चाहती हैं. नागिन के किरदार को समीक्षा अपना ड्रीम रोल मानती हैं. इस बात का खुलासा खुद समीक्षा ने ही किया है. स्पॉटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में समीक्षा ने बताया कि वो एकता कपूर के साथ काम करना चाहती हैं. समीक्षा ने कहा, ‘मैं एकता कपूर के शो नागिन में नागिन का रोल प्ले करना चाहती हूं. मैं एकता के काम की बहुत बड़ी फैन हूं और मुझे लगता है कि वो जो भी करती हैं वो बहुत अच्छा करती हैं. मैं उनके साथ काम करना चाहती हूं और नागिन से बेहतर क्या हो सकता है.’

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube