ऑटो से सफर करते दिखे अभिनेता अंगद बेदी

बॉलीवुड सितारे अपनी लग्जरी जिंदगी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में जब ये सितारे आम लोगों की तरह कुछ करते नजर आते हैं तो खूब सुर्खियां बटोरते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ इस अभिनेता के साथ जब वो ऑटो से सफर करते दिखे।

ये अभिनेता हैं अंगद बेदी। सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में नजर आ चुके अंगद बेदी बीती रात ऑटो में बैठे दिखे। इस दौरान अंगद बेदी अपने फोन में बिजी थे हालांकि फोटोग्राफर्स को देख उन्होंने हाथ से इशारे भी किए।

लुक्स की बात करें तो अंगद बेदी ने ब्लू कलर की शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहने थे। अंगद की फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ इसी शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। फिल्म में सोनम कपूर और दलकीर सलमान की मुख्य भूमिका है। क्रिटिक्स ने इसे मिले जुले रिएक्शन दिए हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube