कटिहार पुलिस ने कुख्यात अपराधी विपिन यादव को हथियारों और गांजे के साथ गिरफ्तार किया

कटिहार। कटिहार जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल विपिन यादव को कुर्सेला पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुटों के बीच हुई फायरिंग के मामले में विपिन यादव वांछित था। कुर्सेला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विपिन यादव को लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के एक मंदिर से धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा (पिस्तौल), दो जिंदा कारतूस, तीन खाली खोखे और एक मिसफायर कारतूस बरामद किए हैं। इतना ही नहीं, विपिन यादव की निशानदेही पर पुलिस ने 6.8 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विपिन यादव और उसके विरोधी गुट का दियारा क्षेत्र में जमीन हड़पने का काम था। इसी वर्चस्व की लड़ाई के चलते जनवरी महीने में दोनों गुटों के बीच गोलीबारी हुई थी। कुर्सेला पुलिस को उस दौरान गोलीबारी की सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही विपिन यादव और उसके साथी भागने में सफल रहे थे। तभी से विपिन यादव फरार चल रहा था।
आखिरकार कटिहार कुर्सेला थाना पुलिस ने उसे लखीसराय से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब विपिन यादव से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इस गिरफ्तारी को पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube