कांग्रेस और अपना दल (कृष्णा) के बीच हुआ गठबंधन

नई दिल्ली : कांग्रेस और अपना दल के कृष्णा पटेल धड़े के बीच उत्तर प्रदेश के लिए गठबंधन हो गया है। कांग्रेस पार्टी गठबंधन के तहत अपना दल को बस्ती और गोंडा की दो संसदीय सीटें देगी। अपना दल का अनुप्रिया पटेल का धड़ा भाजपा के साथ है। अपना दल के दो सांसद हैं जो कि भाजपा के साथ हैं। कृष्णा पटेल धड़ा उत्तर प्रदेश में अभी राजनीतिक ताकत नहीं बन पाया है। इस बीच कृष्णा पटेल के दामाद पंकज निरंजन सिंह चंदेल ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली है। माना जा रहा है कि उन्हें भी किसी एक सीट से पार्टी अपना उम्मीदवार बना सकती है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube