कानपुर को पीटकर लखनऊ बना चैंपियन

लखनऊ :  मैन आफ द मैच अमजद अंसारी(13 रन पर चार विकेट) की शानदार गेदबाजी से लखनऊ ने मैनपुरी में आयोजित महाराजा तेज सिंह स्मारक स्टेट क्रिकेट प्रतियोगिता में कानपुर को सात विकेट से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। जीआईसी ग्राउण्ड पर खेले गये मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुये कानपुर ने 15.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 71 रन बनाये। नितेश निगम ने 13 तथा सोनू सिंह और शिवम ने दस-दस रनों का योगदान दिया। लखनऊ की ओर से अमजद अंसारी ने शानदार गेदबाजी का प्रदर्शन करते हुये चार विकेट झटके जबकि मसुदूल हसन ने 34 रन देकर तीन तथा विपुल सिंह ने 15 रन देकर दो व अरून प्रधान ने एक विकेट लिया। जवाब में लखनऊ ने 17.4 ओवर में तीन विकेट पर 72 रन बना लिये। जुगुल ने नाबाद 41 तथा अभिजीत ने नाबाद 21 रन बनाये। शिवम बघेल ने तीन विकेट लिया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube