कारखाने में ही गला काटकर मालिक की हत्या

कारखाने में ही गला काटकर मालिक की हत्या

कोलकाता। बेहला के बाद कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में भी हत्या का एक मामला प्रकाश में आया है। यहां के चक रामनगर इलाके में एक कारखाने के मालिक की उसी के कारखाने में गला काट कर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान तपन दे के तौर पर हुई है।

करीब 55 वर्षीय तपन शुक्रवार रात 11:00 बजे के बाद भी जब घर नहीं लौटे, तो उनकी पत्नी ने खोज खबर लेनी शुरू की। कारखाने के पास ही तपन के पिता का घर है, जहां फोन कर उनकी मौजूदगी के बारे में जानकारी ली गई। बाद में ससुराल वाले जब कारखाने में गए, तो देखा कि वह मृत हालत में खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं। गले की नली कटी हुई थी। तुरंत स्थानीय थाने को सूचना दी गई। रात के समय ही कोलकाता पुलिस की होमीसाइड टीम एवं स्निफर डॉग स्क्वायड को लाया गया। टीम ने हत्यारे के बारे में पता लगाने की कोशिश की है। रात को कारखाने में तपन के साथ कौन-कौन से लोग थे, इस बारे में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। परिजन का भी बयान रिकॉर्ड किया गया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube