कार्यसमिति सहित पार्टी में ज्यादातर पदों के लिए चुनाव जरूरी: शशि थरूर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा है कि कार्यसमिति सहित पार्टी में ज्यादातर पदों के लिए चुनाव जरूरी हैं. उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में जल्द ही पार्टी के भीतर चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. थरूर ने कहा, ”मैंने कई बार कहा है कि कांग्रेस कार्यसमिति समेत नेतृत्व के ज्यादातर पदों के लिए कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव जरूरी हैं.” उनकी नई किताब ‘द हिंदू वे: एन इंट्रोडक्सन टू हिंदुइज्म’ जल्दी ही आने वाली है.

उन्होंने कहा कि पार्टी में आंतरिक चुनाव से भविष्य के नेताओं को सफलतापूर्वक काम करने में मदद मिलेगी और पार्टी के भीतर नयी ऊर्जा का संचार होगा. थरूर ने कहा, ”इसलिए मैं उम्मीद करता हूं कि चुनाव जल्द होंगे और मुझे विश्वास है कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी इस दिशा में काम करेगी.”

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube