किसी भी सेलिब्रिटी को अपनी शादी का निमंत्रण नहीं भेजेंगी प्रियंका, ये है वजह

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. इन दिनों प्रियंका और निक की शादी की तैयारियां जोरों-शोरो से चल रही हैं. प्रियंका भी अपनी शादी की तैयारी में पूरी तरह से जुटी हुई हैं. सूत्रों की माने तो 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में वो निक जोनस संग वो शादी रचाएंगी. दोनों ही अपनी शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं. साथ ही फैंस भी उनके शादी की तस्वीरें देखने के लिए खासे उत्साहित हैं.

जोधपुर के रॉयल पैलेस में भी दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. हाल ही में ऐसा सुनने में आया है कि प्रियंका की शादी में किसी भी बॉलीवुड सितारों को निमंत्रण नहीं दिया जाएगा. जी हाँ… रिपोर्ट्स के मुताबिक निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी का निमंत्रण बॉलीवुड की किसी भी हस्ती को नहीं दिया जाएगा. सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि सुनने में तो ये भी आया है कि प्रियंका चोपड़ा जिसके साथ बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं उन्हें भी अपनी शादी का निमंत्रण नहीं दे रही हैं. प्रियंका अपनी शादी का निमंत्रण क्यों नहीं दें रही इसका कारण अब तक पता नहीं चल पाया है.

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी और संगीत सेरेमनी 29 और 30 को उम्मेद भवन पैलेस में ही होगी. इसके बाद दोनों 2 दिसंबर को शादी कर सकते हैं. हालांकि अब तक उनकी शादी का कार्ड सामने नहीं आया है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube