केजरीवाल ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक सन्देश साझा किया है।

देश के महान वैज्ञानिक, भारत के मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की आज पुण्यतिथि है। आज जहां पूरा राष्ट्र उनका स्मरण और नमन कर रहा है वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर सन्देश साझा करते हुए लिखा, ”देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। डॉ. कलाम साहब के महान विचार हम सबको सदा प्रेरित करते रहेंगे।”

डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम् कस्बे में एक मध्यमवर्गीय तमिल परिवार में हुआ था। 27 जुलाई, 2015 की शाम अब्दुल कलाम भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलांग में ”रहने योग्य ग्रह” पर एक व्याख्यान दे रहे थे, उसी समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उस दिन लगभग 6:30 बजे गंभीर हालत में उन्हें बेथानी अस्पताल में आईसीयू में ले जाया गया और दो घंटे के बाद उनके निधन की पुष्टि कर दी गई।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube