केदारनाथ में हेलीकॉप्टर टेक ऑफ करते हुए क्रैश हो गया

केदारनाथ में हेलीपैड पर यूटीयर हेली कंपनी का हेलीकॉप्टर टेक ऑफ करते हुए क्रैश हो गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। लेकिन हेलीकॉप्टर को काफी नुकसान हुआ है। घटना आज सुबह 11.23 बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि हेलीकॉप्टर में पायलट और छह यात्री थे, जो सुरक्षित हैं। बता दें कि 2017 में भी केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर रपट गया था।

आपदा के बाद से केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की यहं 7वीं घटना है। वहीं उत्तराखंड में साल 2010 से लेकर अब तक नौ हेलीकॉप्टर क्रैश की घटनाएं हो चुकी है। जिसमें अब तक 27 लोग जान गवां चुके हैं। इसमें एमआई-17 समेत सात हेलीकॉप्टर तो केदार घाटी में ही दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं।

जून 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद वृहद स्तर पर चलाए गए खोज-बचाव एवं राहत कार्य के दौरान सेना के एमआई-17 समेत तीन हेलीकॉप्टर क्रैश हो गए थे। हादसों में सेना के 20 अधिकारी/जवानों समेत 23 लोगों की मौत हो गई थी। बीते आठ वर्षों में केदारनाथ और आसपास के क्षेत्र में सात हेलीकॉप्टर क्रैश हो चुके हैं, जिससे सेना व निजी कंपनियों को 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube