
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट आज यानी 13 फरवरी को जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित कराई गई थी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज यानी 13 फरवरी, 2026 को कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) परीक्षा का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है। हालांकि एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी करने से संबंधित कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो (CMAT Result 2026) आज जारी किया जा सकता है। रिजल्ट एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
इस दिन हुई थी परीक्षा
एनटीए की ओर से कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 25 जनवरी, 2026 को आयोजित कराया गया था। इसके साथ ही एनटीए ने 31 जनवरी को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी, जिसके लिए उम्मीदवारों ने 02 फरवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज की थी। बता दें, आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों ने प्रति प्रश्न के लिए 200 रुपये ऑब्जेक्शन फीस के रूप में जमा किए थे।
CMAT Result 2026: इन स्टेप्स से कर सकेंगे रिजल्ट डाउनलोड
माना जा रहा है कि एनटीए (CMAT) परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर देगा। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसकी मदद से उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को वेबसाइट के होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
अब ‘NTA CMAT Result 2026’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा।
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
रिजल्ट किसी समय भी जारी हो सकता है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। साथ ही रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल को भी अवश्य संभालकर रखें।



