‘कोमोलिका’ बनने से पहले क्रिस्टल डिसूजा ने बदला अपना अवतार

टीवी के पॉपुलर शो ‘एक हजारों में मेरी बहना’ में ‘जीविका’ के किरदार से घर-घर में मशहूर अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों अपने नए शो को लेकर चर्चा में चल रही हैं. बताया जा रहा है कि क्रिस्टल डिसूजा जल्द ही एकता कपूर के पॉपुलर शो ‘कसौटी ज़िंदगी की’ में ‘कोमोलिका’ के किरदार में नजर आ सकती हैं हालांकि अभी तक उनके नाम की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.'कोमोलिका' बनने से पहले क्रिस्टल डिसूजा ने बदला अपना अवतार

अब हाल ही में क्रिस्टल ने लेटेस्ट फोटोशूट करवाया जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही है. ख़ास बात यह है कि उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में क्रिस्टल बेबी पिंक कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है जिनमे वह बला की खूबसूरत लग रही हैं. बता दें कि क्रिस्टल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

क्रिस्टल की हालिया तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. क्रिस्टल का इंस्टाग्राम उनकी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरों से भरा पड़ा है. गौरतलब है कि क्रिस्टल टीवी दुनिया की जानी मानी अदाकारा हैं जिन्होंने कई शोज में काम किया है वह आखिरी बार सीरियल “बेलन वाली बहू” में नजर आई थीं.

क्रिस्टल डिसूजा का हालिया फोटोशूट काफी ग्लैमरस हैं वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर सुर्ख़ियों में रहती हैं. जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कोमोलिका के किरदार के लिए सबसे पहले अभिनेत्री हिना खान का नाम सामने आया था लेकिन अब इन दिनों क्रिस्टल डिसूजा के नाम के चर्चा हो रही है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube