कोरियोग्राफर सनम जौहर ने नच बलिए को अलविदा कह दिया

नच बलिए 9 में एक्स कपल मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की जोड़ी पहले दिन से चर्चा में रही. हालांकि अभी वे शो से एलिमिनेट हो चुके हैं. उनके झगड़ों ने शो को जबरदस्त टीआरपी दी. इसलिए वे जल्द बतौर वाइल्ड कार्ड शो में एंट्री करने वाले हैं.

इस बीच खबर है कि मधुरिमा-विशाल के कोरियोग्राफर सनम जौहर ने शो को अलविदा कह दिया है.

सनम के डांस शो छोड़ने के पीछे की वजह विशाल और मधुरिमा का बिहेवियर बताया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, सनम जौहर ने शो से वॉकआउट कर दिया है. वे अब मधुरिमा और विशाल के बैक स्टेज अनप्रोफेशनल रवैये के साथ डील नहीं कर पा रहे हैं. इसलिए उन्होंने शो छोड़ना ही बेहतर समझा.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube