कोविड-19 के तेजी से फैलने के पीछे है ORF3d नामक जीन, लंबे समय तक रहता है कोरोना का असर

शोधकर्ताओं ने कोरोना वायरस (कोविड-19) में एक ऐसे जीन का पता लगाया है जिसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया था। यह जीन ही वायरस को महामारी फैलाने की क्षमता प्रदान करता है। नए जीन की पहचान होने के बाद वायरस के इलाज के नए तरीके खोजने में मदद मिल सकती है। अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के शोधकर्ताओं के अनुसार, अब तक कोविड-19 के जीनोम में शामिल 15 जीन की पहचान हो चुकी है, जिसका असर इस वायरस के खिलाफ वैक्सीन को विकसित करने पर पड़ सकता है।

जर्नल ई-लाइफ में प्रकाशित इस अध्ययन में विज्ञानियों ने वायरस के जीन के भीतर जीन होने का उल्लेख किया है और माना जा रहा है कि यह संक्रमित व्यक्ति के शरीर में वायरस की प्रतिकृति बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री से इस अध्ययन के प्रमुख लेखक चेस नेलसन ने कहा, ‘ जीन के भीतर मौजूद यह जीन कोरोना वायरस का एक जबर्दस्त हथियार हो सकता है। यह संभवत: वायरस को अपनी प्रतिकृति बनाने में मदद करता है और संक्रमित के प्रतिरोधक क्षमता को निशाना बनाता है।’ उन्होंने कहा कि जीन के भीतर जीन की मौजूदगी और उसके कार्य करने के तरीके से वायरस को नियंत्रित करने के नए तरीके मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube